बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओ को दिया गया आत्मरक्षा व योग प्रशिक्षण।
सम्भल:
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशानिर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत आज दिनांक 10-3-2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सम्भल कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय गुन्नौर, की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया,
साथ जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का डटकर मुकाबला भी कर सकें, ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेश कुमार, तंजीम हादी, व महिला खिलाड़ी ब्लैक बैल्ट होल्डर रेखा, पूर्वी ने सभी बालिकाओं को फ्रंट जंप किक, साइड किक, बैक किक एल्बो अटैक, फिंगर अटैक का अभ्यास कराया। इसके साथ साथ बालिकाओं को शीर्षासन,
वकासन, वृक्षासन का भी अभ्यास कराया गया। सुरेश कुमार ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाएं बहुत ही मेहनत के साथ मार्शल आर्ट सीख रही हैं। साथ ही विद्यालय के पीटीआई शिक्षकों को भी अभ्यास कराया जा रहा है ताकि कैंप के बाद भी बालिकाओं को निरंतर अभ्यास कराया जा सके। ताइक्वांडो कोच ब्लैक बैल्ट धारक रेखा ने बताया कि हर माता पिता को अपनी बालिकाओं को मार्शल आर्ट सीखना चाहिए
जिससे आत्मरक्षा के गुर के साथ साथ बालिकाओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। ग्रामवासियों ने भी सरकार की इस योजना की तारीफ की। छात्राओ को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार और महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ चलाई जा रही
योजना यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, गुड़ टच एवं बैड टच, बाल विवाह के दुष्परिणाम, बसल श्रम के दुष्प्रभावों आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और अन्य ब्यक्ति उपस्थित रहे।
चन्द्र भूषण
जिला प्रोबेशन अधिकारी
संभल