आज बंद रहेगी बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग
फतेहगंज पूर्वी - फतेहगंज दातागंज मार्ग पर पड़ने वाली बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग 344 सी बुधवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ओवरऑलिंग ब मेंटेनेंस के कार्य के चलते पूर्णता बंद रहेगी।जिस कारण सड़क यातायात पूर्णतः बाधित रहेगा।सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल
पथ शाहजहांपुर द्वारा पत्र जारी कर यह जानकारी दी गई।उनके द्वारा बताया गया कि बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग की अप लाइन पर कार्य किया जाएगा।जिसके चलते यातायात बंद रहेगा।344 सी से निकलने वाला ट्रैफिक बहगुल नदी पुल के नीचे ब 345 सी से निकलता रहेगा।
जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पीडब्लूआई बिलपुर मोहम्मद जैद रजा ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते बिलपुर क्रॉसिंग 344 Cको एक दिन के लिए बन्द रखा जायेगा।