अटल विहारी वाजपेयी सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित।
बदायूँ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूँ के तत्वाधान में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव की अध्यक्षता कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मा0 मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, मा0 अध्यक्ष सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता,
प्रतिनिधि एम0एल0सी0, शारदेन्दु पाठक अध्यक्ष स्थानीय परिवाद समिति श्रीमती रंजनी मिश्रा, अतिथिगणों को बुके, शॉल तथा विभागीय योजनाओ की डॉयरी तथा बुकलेट भेंट कर स्वागत किया गया। मा0 सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।
तदोपरान्त अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मा0 मुख्यमंत्री जी लाइव प्रसार कार्यक्रम में आये प्रतिभागियों को सुनाया गया। इसी के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले वाली 24 महिलाओ/बालिकाओं को सम्मान पत्र, शील्ड व लैपटॉप तथा कप देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ0 वैभव शर्मा,
परियोजना निदेशक अखिलेश कुमार चौबे, डॉ0 अनामिका सिंह चौहान नोडल अधिकारी रानी लक्ष्मीबाई महिला एंव बाल सम्मान कोष, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, जिला बाल परियोजना अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, संरक्षण अधिकारी प्रीती कौशल,
जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य, सेन्टर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्रा, परियोजना समन्वयक कमल शर्मा, प्रबधक राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण प्रियंका जौहरी, प्रवक्ता डॉ ज्योति विश्नोई, सहायक अध्यापक नेहा सक्सेना,
सहायक अध्यापक दीपा रावल, सहायक अध्यापक विकास खण्ड समरेर कामेन्द्र शर्मा, महाराज सिंह समाज कल्याण विभाग, डॉ0 कृष्णा सिंह निदेशक हो0यू0हे0वे0फाउन्डेशन, सहित महिला कल्याण विभाग का समस्त स्टाप मैजूद रहा।