होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

Tuesday, March 3, 2026 | March 03, 2026 Last Updated 2026-03-03T15:15:27Z
    Share
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। 
सहसबान- आज मंगलवार को फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ अशोक कुमार ने किया। कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। 

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मी हेलमेट और जैकेट पहनकर लाठी के साथ मुस्तैद नजर आए। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद भी किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, वहीं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थाना अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अवैध शराब की बिक्री, 

जबरन रंग डालने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना

 तत्काल पुलिस को दें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ दिखाई दी। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे त्योहार के दौरान सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close