उपद्रवियों ने टेंपो से घर जा रही महिलाओं के साथ रंग लगाने के विरोध पर की मारपीट।फायरिंग और चेन छीनने का आरोप।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उपद्रवियों ने टेंपो से घर जा रही महिलाओं के साथ रंग लगाने के विरोध पर की मारपीट।फायरिंग और चेन छीनने का आरोप।

Monday, March 2, 2026 | March 02, 2026 Last Updated 2026-03-03T01:57:33Z
    Share
उपद्रवियों ने टेंपो से घर जा रही महिलाओं के साथ रंग लगाने के विरोध पर की मारपीट।
फायरिंग और चेन छीनने का आरोप।

फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव अत्तू नगला निवासी राहुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार शाम आठ बजे के समय अपनी बहन वैष्णवी,आरती और पत्नी प्रियंका के साथ टेंपो में फतेहगंज पूर्वी से गांव जा रहा था 
तभी अत्तू नगला गांव से पहले सड़क पर गांव के ही कुछ लोग डीजे की धुन पर नशे में हुड़दंग कर रहे थे उन लोगों ने टेंपो को रोक लिया और राहुल की बहन आरती के जबरन रंग लगाने का प्रयास करने लगे जब आरती ने रंग लगवाने का विरोध किया तो उन उपद्रवियों ने गाली गलौज करते हुए 

उसके साथ मारपीट की जब राहुल और उसकी पत्नी प्रियंका बचाने को आये तो उनके साथ भी लाठी डंडे से मारपीट की राहुल की छोटी बहन वैष्णवी के साथ भी मारपीट की। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई 

तो गांव वाले एकत्र होकर वहां आ गए और इसी दौरान उपद्रवियों द्वारा ग्रामीणों पर पथराव किया गया।जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर उपद्रवी मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि उपद्रवियों द्वारा फायरिंग भी की गयी जिससे गांव में दहशत व्याप्त हो गई।
राहुल ने थाने पहुंचकर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस ने घायल राहुल,आरती,वैष्णवी, प्रियंका,ऊषा, बादल, आकाश,सोमसिंह, राजीव इलू, को उपचार हेतु फरीदपुर सीएचसी भिजवाया है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रंग लगाने को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी घायलों का मेडिकल करवाया गया है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close