भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम का सराहनीय कार्य
जनपद बरेली/ क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनांक 9 3.2026 को भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम के द्वारा तहसील सदर बरेली में तैनात एक लेखपाल महेश कुमार को ₹10000 की नगद रिश्वत लेते हुए सायं लगभग 6:00 रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायतकर्ता भारतेंदु सिंह सोनकर पुत्र पृथ्वी नाथ सिंह सोनकर निवासी थाना सुभाष नगर जनपद बरेली ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन कार्यालय बरेली में अपना एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी पत्नी का हैसियत प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगवाने के एवज में तहसील सदर का लेखपाल₹10000 रिश्वत की मांग कर रहा है।
उपरोक्त शिकायत को संज्ञान में लेकर बरेली टीम के द्वारा नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए लेखपाल महेश कुमार पुत्र स्वामी दीन निवासी ग्राम बसहरी थाना जनपद बांदा,वर्तमान निवासी बीएस चाहर गली नंबर 66 सिविल लाइंस बरेली थाना कोतवाली को रिश्वत की नगद रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के द्वारा आरोपी लेखपाल महेश कुमार के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली जनपद बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।