विकास खण्ड रजपुरा में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकास खण्ड रजपुरा में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न।

Friday, March 13, 2026 | March 13, 2026 Last Updated 2026-03-13T13:09:51Z
    Share
विकास खण्ड रजपुरा में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न।
संभल:
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में 13 मार्च 2026 को ब्लॉक बाल कल्याण एवं सरंक्षण समिति की बैठक सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अक्षय कुमार की अध्यक्षता में विकास खण्ड रजपुरा सभागार में संपन्न हुई।

 समिति की बैठक में बालको को बाल संरक्षण एवं सशक्त सरक्षणात्मक परिवेश पालन पोषण करने, बाल श्रम, बाल तस्करी बाल विवाह, परिवार की देख-रेख पाने, हिंसा व दुर्व्यवहार से बचने और संरक्षण जैसे विषय पर चर्चा की गयी।

 बैठक के माध्यम से सभी सचिवों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत स्तर की बैठक में समस्त सदस्यों की सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए, इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। प्रभारी बाल विकास परियोजना

 अधिकारी राजकुमारी द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं सरक्षण) अधिनियम 2015 एवं बाल संरक्षण एवं कल्याण से जुडी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताते हुए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से नियमित समीक्षा हेतु कहा। बैठक में संरक्षण अधिकारी श्री तेजपालसिंह ने सरकार द्वारा बालकों एवं छात्राओं के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमगला योजना,

 स्पॉन्सरशिप योजना, बाल विवाह, बाल श्रम आदि एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098, 181 112, 1076 आदि हेल्पलाइन नंबर जिनका प्रयोग आपातकाल स्थिति में किया जा सकता है के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। शिक्षा विभाग से एम.एल. पटेल, स्वास्थ्य विभाग से अलीजान, वी.पी गुप्ता, यशवीर सिंह, वीरसिंह एवं आकाश आदि उपस्थित रहे।

            (चन्द्रभूषण)
जिला प्रोबेशन अधिकारी,
सम्भल।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close