रामपुर। आपको बताते चले जनपद के मिलक नगर में तेरह से पंद्रह मार्च तक आयोजित होने वाली ध्यानचंद सेवन ए साइड महिला आल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में देश की नामवर टीमें भाग ले रही हैं
। जिसमें रामपुर की महिला हॉकी टीम पहली बार भाग ले रही है स्कूल नेशनल हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल विजेता मशीयत फातिमा द्वारा *ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल हॉकी टीम की जर्सी लांज की गई*।
रामपुर हॉकी जानकारों का मानना है कि महिला हॉकी के इतिहास में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए यह सराहनीय कार्य स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला अध्याय बनेगा।
इस अवसर पर ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल अतीबा क़मर और स्पोर्ट्स हेड रूखसार ज़फ़र के अतिरिक्त श्रीमती मारिया फरहत जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, रविश रिज़वान कशिश चौहान रोशनी आंचल शीतल गुंजन माही नविता किरन सिमरन एवम हॉकी प्रशिक्षक फरहत अली खान मौजूद रहे।