महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहार, सहसवान पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहार, सहसवान पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

Thursday, March 26, 2026 | March 26, 2026 Last Updated 2026-03-26T11:45:34Z
    Share
महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहार, सहसवान पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

संवाददाता आमिर शाह की रिपोर्ट न्याय पंचायत सहसवान
सहसवान नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी एक महिला ने ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि थाना सहसवान पुलिस उसके पति को मुखबिरों के कहने पर हर दो-चार माह में उठा लेती है और रुपये लेकर छोड़ती है 

जिससे उनका परिवार आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति का एक हाथ खराब है और वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है।

महिला ने उबैस उर्फ शानू व बसीम अकरम पुत्र हसमुद्दीन से जमीनी विवाद का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उन्हीं के कहने पर पीड़िता के पति को परेशान किया जाता है। पीड़िता ने SSP से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close