*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट टॉप 10 छात्र- छात्राओं को किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट टॉप 10 छात्र- छात्राओं को किया गया

Monday, April 27, 2026 | April 27, 2026 Last Updated 2026-04-27T15:31:54Z
    Share
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट टॉप 10 छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित
रामपुर। जनपद के मिलक नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में सोमवार को यूपी बोर्ड 2026 के विद्यालय में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप 10 छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय के

 प्रधानाचार्य की ओर से छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह में सबसे पहले माला पहनाकर मिठाई खिलाई उसके बाद शील्डस देकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर सभी छात्र सम्मान पाकर हर्ष विभोर हो गए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजकुमार माहेश्वरी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने 

सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनका शिक्षण प्रदान करने वाले आचार्य परिवार की भी सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजकुमार माहेश्वरी और उप प्रबंधक हरिओम अग्रवाल, सदस्य बाबूराम गंगवार (एड.) और प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह के साथ-साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close