अलीगंज के डीएवी इंटर कालेज में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद प्रगणक। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। जनगणना कार्य के प्रशिक्षण शिविर से अनुपस्थित रहे 10 प्रगणक को एसडीएम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन प्रगणक पर कार्रवाई की जाएगी। जनगणना कार्य के प्रशिक्षण कैंप के दूसरे चरण के संपन्न होने पर 80 प्रगणक प्रशिक्षित हो चुके हैं।
तहसीलदार ने कहा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी प्रगणक को प्रशिक्षण लेकर निर्धारित समयसीमा में जनगणना कार्य पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने कहा चरणबद्ध तरीके से प्रगणक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूरे हुए दो चरण में 800 प्रगणक प्रशिक्षित हो चुके हैं।