मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को गाँव का ही एक युवक बहला -फुसलाकर देर रात में घर से ले गया।जिसके बाद उन्होंने बेटी की तलाश की तो लड़के के परिजनों से इसकी
शिकायत की तो वह लोग गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे जिसके बाद महिला ने थाने में तहरीर देकर बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपी युवक अतुल,और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है।