डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण
बदायूं । जिलाधिकारी अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों के साथ गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रस्तावित है।
गंगा एक्सप्रेसवे करीब 594 किमी लंबा है, जो मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज के जुड़ापुर दांदू तक जाता है, जिससे प्रदेश में आवागमन और विकास को गति मिलने की उम्मीद है।