न्याय पंचायत सिठौली, इस्लामनगर की संकुल बैठक का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

न्याय पंचायत सिठौली, इस्लामनगर की संकुल बैठक का आयोजन

Wednesday, April 22, 2026 | April 22, 2026 Last Updated 2026-04-22T10:51:05Z
    Share
न्याय पंचायत सिठौली, इस्लामनगर की संकुल बैठक का आयोजन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशों के अनुपालन में प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बदायूं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं एवं खंड शिक्षा अधिकारी इस्लामनगर के आदेश अनुसार आज विकासखंड इस्लामनगर की न्याय पंचायत सिठौली की संकुल बैठक का आयोजन श्री राजेंद्र प्रसाद खंड शिक्षा अधिकारी इस्लामनगर की अध्यक्षता में ब्लॉक संसाधन केंद्र इस्लामनगर के सभा कक्ष में आयोजन किया गया जिसमें श्री अरविंद कुमार संकुल शिक्षक ने

 कार्यक्रम के प्रथम, द्वितीय, और तृतीय सत्र की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही शासन द्वारा आज जूम मीटिंग में बताए गए बातों पर श्री प्रताप कश्यप ने विस्तार पूर्वक बताया। विभाग द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों जैसे स्कूल चलो अभियान, जनगणना, दीक्षा प्रशिक्षण, विद्यालय की रंगाई पुताई


, पेंट, मरम्मत, शौचालय किचन, कक्षा कक्ष की साफ-सफाई कंपोजिट ग्रांट का डीसीएफ भरना। दिव्यांग बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति, समस्त बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति, डीबीटी, प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों को वेरीफाई करना, निपुण आकलन (फरवरी 2026) के रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड करना, पुस्तको का डीसीएफ भरना, मैंडेटरी बायोमैट्रिक अपडेट, अपार आईडी बनाना, स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन, इको क्लब का गठन, खेल सामग्री का डीसीएफ 

लाइब्रेरी किताबें अपडेट, यू डाइस पर अपार आई डी का निर्माण साथ ही हीट वेव से बचाव के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम में अरविंद कुमार, श्यामलाल पवार, सुरेंद्र कुमार, प्रताप कश्यप, मनीष कौशिक, सोनी गुप्ता,


 मनीषा यादव, मोहित कुमार, प्रगति कुमार, नेत्रपाल सिंह, अतुल कुमार गुप्ता, शबनम जहां, विनीता आर्य, मोहम्मद राशिद, नूजहत एहसान, गुड्डू आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्यामलाल पंवार ने किया ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close