अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन में अन्तर जनपदीय भारोत्तोलन, योगा एवं पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन में अन्तर जनपदीय भारोत्तोलन, योगा एवं पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारंभ

Thursday, April 9, 2026 | April 09, 2026 Last Updated 2026-04-09T16:26:53Z
    Share
प्रेस नोट दिनाँक 09.04.2026

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन में अन्तर जनपदीय भारोत्तोलन, योगा एवं पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारंभ किया गया 

आज दिनांक 09-04-2026 को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में अन्तर जनपदीय भारोत्तोलन, योगा एवं पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ डॉ0 हृदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया गया,जिसमें बरेली जोन के सभी 09 जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें लगभग 150 खिलाडियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु भाग लिया । इस अवसर पर श्री रजनीश कुमार पुलिस उपाधीक्षक नगर/लाइन, श्री रामराजा यादव मुख्य अग्निशमन अधिकारी बदायूँ एवं पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहें। प्रतियोगिता का संचालन श्री इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ द्वारा किया गया । पॉवर लिफ्टिंग खेल प्रतियोगिता में 53kg भारवर्ग में जनपद बदायूँ से रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । 66kg भारवर्ग में जनपद बदायूँ के विशाल तोमर प्रथम एवं जनपद रामपुर के जितेन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 74kg भारवर्ग में जनपद रामपुर के शेखर प्रथम एवं जनपद सम्भल के स्वयं प्रकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 83kg भारवर्ग में जनपद बरेली से सुमित प्रथम व जनपद सम्भल के अमित कुमार द्वितीय स्थान पर रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close