जनपद में हुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशनविशेष गहन पुनरीक्षण : जनपद में 20,28,328 मतदाता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद में हुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशनविशेष गहन पुनरीक्षण : जनपद में 20,28,328 मतदाता

Friday, April 10, 2026 | April 10, 2026 Last Updated 2026-04-10T13:32:09Z
    Share
जनपद में हुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन
विशेष गहन पुनरीक्षण : जनपद में 20,28,328 मतदाता

बदायूँः 10 अप्रैल। जनपद बदायूँ में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया तथा प्रतिनिधियों को इसकी प्रति भी उपलब्ध कराई।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जनपद प्रशासन ने इस कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीकी सहयोग के साथ संपन्न किया है। इस व्यापक अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए विभिन्न चरणों में गहन कार्यवाही की गई। उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए

 कहा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि पुनरीक्षण के प्रारंभ (27 अक्टूबर 2025) के समय जनपद में कुल 2580 मतदान स्थल एवं 1723 मतदान केंद्र संचालित थे, जिन्हें अंतिम प्रकाशन (10 अप्रैल 2026) तक बढ़ाकर 2859 मतदान स्थल एवं 1759 मतदान केंद्र कर दिया गया।
 इस कार्य में 06 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 44 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 2859 बीएलओ तथा 309 सुपरवाइजरों की सक्रिय भागीदारी रही।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि निर्वाचकों के आंकड़ों में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन दर्ज किया

 गया। 27 अक्टूबर 2025 को कुल 24,18,408 मतदाता पंजीकृत थे, जबकि 06 जनवरी 2026 के ड्राफ्ट प्रकाशन में यह संख्या 19,25,413 रही। अंतिम प्रकाशन (10 अप्रैल 2026) के अनुसार जनपद में कुल 20,28,328 मतदाता दर्ज किए गए, जिनमें 11,23,969 पुरुष, 9,04,293 महिला तथा 66 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। यह परिवर्तन सूची के शुद्धिकरण, अपात्र नामों के विलोपन एवं नए मतदाताओं के समावेशन के कारण हुआ।


जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जनपद में लिंगानुपात 805 तथा निर्वाचक जनसंख्या अनुपात (ईपी रेश्यो) 44 दर्ज किया गया। विशेष रूप से 18-19 आयु वर्ग के 24,537 नए युवा मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। साथ ही 21,761 दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कर समावेशी निर्वाचन प्रणाली को सुदृढ़ किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया 

कि पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। कुल 1,12,605 फॉर्म-6 (नए नाम जोड़ने हेतु), 5,891 फॉर्म-7 (नाम विलोपन हेतु) एवं 28,895 फॉर्म-8 (संशोधन हेतु) प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन किया गया। इसके अतिरिक्त 4,93,550 नोटिस जारी कर सुनवाई कराई गई तथा 104 स्थानों पर सुनवाई आयोजित की गई।

 जांच के उपरांत 4,497 अयोग्य मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जबकि वैध दावों को सम्मिलित कर सूची की गुणवत्ता में सुधार किया गया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव शर्मा ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का अभियान के दौरान किए 


गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बताया कि नए मतदाता के लिए फार्म-6 पर आवेदन अभी भी किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
---------
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close