सद्भावना मेले में 5 अप्रैल को 'ऑल इंडिया मुशायरा', मरहूम ताहिर फ़राज़ की याद में होगा आयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सद्भावना मेले में 5 अप्रैल को 'ऑल इंडिया मुशायरा', मरहूम ताहिर फ़राज़ की याद में होगा आयोजन।

Wednesday, April 1, 2026 | April 01, 2026 Last Updated 2026-04-01T08:52:31Z
    Share
सद्भावना मेले में 5 अप्रैल को 'ऑल इंडिया मुशायरा', मरहूम ताहिर फ़राज़ की याद में होगा आयोजन।

  संवाददाता काशिफ अली खान तहसील क्राइम रिपोर्टर सहसवान 

सहसवान, बदायूं सहसवान क्षेत्र में चल रहे सद्भावना मेले के तहत 5 अप्रैल 2026 को एक भव्य 'ऑल इंडिया मुशायरा' का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मरहूम शायर ताहिर फ़राज़ रामपुरी की याद में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह मुशायरा प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में आयोजित होगा,

 जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से नामचीन शायर अपनी शायरी पेश करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाहिद खान सपा प्रदेश सचिव व डायरेक्टर अर्शी ऑटोमोबाइल हीरो एजेंसी सहसवान शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अनवर खान पत्रकार व समाज सेवी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की निजामत हिलाल बदायूंनी करेंगे।

मुशायरे में शहजादा गुलरेज, नईम नज्मी, अफ़ज़ल मंगलोरी, मन्नान फ़राज़, शाहिद अंजुम, अलीना इतरत, राजीव रियाज़ प्रतापगढ़ी, चराग शर्मा, खालिद सुल्तानपुरी, अमीर अमरोही, खालिद अख़लाक़ सहसवानी और तारिक़ नियाज़ी जैसे शायर अपने कलाम से महफिल को सजाएंगे।

आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर सद्भावना मेले और मुशायरे को सफल बनाएं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close