मिशन शक्ति फेस - 5.0 फेज-2 के विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं बालिकाओं को किया गया जागरूक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिशन शक्ति फेस - 5.0 फेज-2 के विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं बालिकाओं को किया गया जागरूक

Thursday, April 2, 2026 | April 02, 2026 Last Updated 2026-04-02T13:42:48Z
    Share
मिशन शक्ति फेस - 5.0 फेज-2 के विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं बालिकाओं को किया गया जागरूक

रामपुर। मिशन शक्ति फेस- 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति केन्द्र की टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया । 

महिला सुरक्षा दल थाना कोतवाली द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बालिकाओ/महिलाओं/छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा से जुड़े आवश्यक उपाय, कानूनी अधिकार, नारी सम्मान से संबंधित प्रावधान एवं हेल्पलाइन सेवाओं 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181

 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता तथा घरेलू हिंसा, छेड़छाड़,ऑनलाइन उत्पीड़न तथा इनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया आदि से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close