रामपुर। आज दिनांक 02.04.2026 दिन गुरुवार को महिला थाना,रामपुर परिसर स्थित मन्दिर में आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें पुलिस अधीक्षक, रामपुर सोमेन्द्र मीना द्वारा सहभागिता की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक,रामपुर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ में भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन से पुलिस परिवार में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी समन्वय एवं मनोबल को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया ।