गाय चोरी करने के आरोप में दो अभियुक्तों को शहजाद नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी मिलक के पर्यवेक्षण में एंव थानाध्यक्ष शहजादनगर के नेतृत्व में थाना शहजादनगर पर वादी राजकुमार पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम
जसमोली थाना शहजादनगर जनपद रामपुर के प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 02.04.2026 को मु0अ0स0 48/2026 धारा 109(1)/303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता बनाम अभियुक्तगण 1. मेहदी हसन पुत्र आरिफ कुरैशी निवासी बराखास थाना शहजादनगर जनपद रामपुर उम्र 28 वर्ष 2. रसीद पुत्र छुटटन शाह निवासी चकरपुर थाना
शहजादनगर जनपद रामपुर उम्र 35 वर्ष के द्वारा वादी की एक रास गाय भूरे रंग की चोरी कर ले जाते पकड़े जाना तथा अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नियत से वादी व वादी के साथीगण जीवनलाल पुत्र रामलाल, रोहित पुत्र वीरपाल व सचिन पुत्र दुर्जनलाल के ऊपर जान से मारने की नियत से तमन्चें से फायर करना जिसमे वाल वाल बचना एंव उपरोक्त
दोनो व्यक्तियों को अपने साथियों की मदद से मय गाय के पकड़ लेने के सम्बन्ध पंजीकृत किया गया । सूचना पर उ0नि0 श्री वेदपाल मय हमराही फोर्स के मौके पर पहुँचकर अभियुक्तगणों 1. मेहदी हसन पुत्र आरिफ कुरैशी निवासी बराखास थाना शहजादनगर जनपद रामपुर 2. रसीद पुत्र
छुटटन शाह निवासी चकरपुर थाना शहजादनगर जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त मेहदी हसन से एक अदद तमंन्चा 315 बोर मय 01 अदद कार0 व एक अदद खोखा 315 बोर व अभियुक्त रसीद से एक अदद चाकू मय
नमूना मोहर व एक मोटर साईकिल रजि0नं0 UP22AV 1387 को अन्तर्गत धारा 207 Mv. Act. सीज किया गया । गिरफ्तारशुदा अभि0गणों को समय से माननीय न्यायालय जनपद रामपुर महोदय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।