चलती कार की छत पर स्टंट, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन—7 हजार का चालान।
संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश
हापुड़ / दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती कार में खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। कार सवार युवक चलती गाड़ी की छत पर बैठकर और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो सामने आते ही यातायात पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित कार का कुल 7,000 रुपये का चालान किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही न सिर्फ वाहन सवारों के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।
यातायात प्रभारी ने स्पष्ट किया कि हाईवे पर इस प्रकार के स्टंट पूरी तरह प्रतिबंधित हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हापुड़ पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और
किसी भी स्थिति में अपनी या दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
तायात प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।