प्रेस नोट दिनांक 15.04.2026
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा माल निस्तारण अभियान के अन्तर्गत शस्त्र अधिनियम से सम्बन्धित 92 मालो का निस्तारण किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, अंकिता शर्मा आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे माल निस्तारण अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ0 ह्रदेश कठेरिया के निर्देशन में तथा मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0 संख्या-02
बदायूँ के आदेश के अनुपालन में उपजिला मजिस्ट्रेट बिसौली द्वारा गठित कमेटी क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार एवं नायब तहसीलदार बिसौली
सुरजन सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज व मालखाना इंचार्ज की उपस्थिति मे थाना स्थानीय के विगत वर्षो के शस्त्र अधिनियम से सम्बन्धित कुल 92 मालो का विनिष्टिकरण मा0 न्यायालय के निर्देशो के क्रम मे किया गया