नेशनल 24
अमित कुमारजोशी
मिलक/रामपुर। नगर में रोडवेज का बस अड्डा बनवाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री से मिली पालिकाध्यक्ष मंत्री ने दिया आश्वासन। नगर क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से रोडवेज बस अड्डा बनवाने की मांग जनता द्वारा की जा रही है
कई बार नगर पालिका परिषद में प्रस्ताव पास कर प्रदेश सरकार को भेजे जा चुके है लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी रोडवेज बस अड्डे की मांग ज्यो की त्यों बनी हुई है।
बस अड्डा ना होने के कारण रोडवेज के चालक परिचालक अधिकतर बाईपास से लेकर चले जाते हैं और कुछ नगर के कोतवाली के पास स्थित तीन पट्टी
चौराहे पर बसों को रोकते हैं जिस कारण जाम की स्थिति बन जाती है।
जनता की इसी समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद मिलक की अध्यक्ष दीक्षा गंगवार लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिली और नगर क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे को बनवाने
राम
की मांग रखी। उन्होंने पालिका की ओर से भूमि उपलब्ध कराने को भी कहा जिस पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने शीघ्र बस अड्डा निर्माण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता/समाजसेवी कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार और नामित सभासद चंद्रभान मित्तल भी साथ रहे ।