रक्त की कमी से नहीं जाएगी अब कोई जान: धमोरा टीम का संकल्प, जरूरतमंद महिला को तुरंत मिला जीवनदान”

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रक्त की कमी से नहीं जाएगी अब कोई जान: धमोरा टीम का संकल्प, जरूरतमंद महिला को तुरंत मिला जीवनदान”

Wednesday, April 1, 2026 | April 01, 2026 Last Updated 2026-04-01T12:34:33Z
    Share
“रक्त की कमी से नहीं जाएगी अब कोई जान: धमोरा टीम का संकल्प, जरूरतमंद महिला को तुरंत मिला जीवनदान”
सूचना मिलते ही सक्रिय हुई टीम, युवाओं ने ब्लड बैंक पहुंचकर किया रक्तदान
मिलक

क्षेत्र में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इस उद्देश्य के साथ कार्य कर रही रक्तदान टीम धमोरा एक बार फिर मानवता की मिसाल बनी। टीम के संयोजक विकल श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवाओं ने आपात स्थिति में एक महिला मरीज को समय रहते रक्त उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

बताया गया कि रामपुर बाईपास स्थित संजीवनी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज सायरा की हालत गंभीर थी और उनके शरीर में मात्र 3 यूनिट रक्त ही शेष रह गया था। चिकित्सकों ने तत्काल रक्त की आवश्यकता बताई, जिसके बाद यह सूचना टीम के सक्रिय सदस्य डॉ. दानिश सिद्दीकी तक पहुंची।


सूचना मिलते ही डॉ. दानिश सिद्दीकी ने बिना समय गंवाए अपने साथियों अनिकेत भारती समेत अन्य युवाओं को जुटाया और सभी ब्लड बैंक पहुंच गए। वहां टीम के सदस्य शहाब मलिक व अन्य साथियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका।


मरीज के परिजनों ने टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन युवाओं ने उनके परिवार के लिए नई उम्मीद दी है।

इस दौरान टीम के सदस्य दानिश सिद्दीकी, अनिकेत भारती, शहाब मलिक, वसीम, शाहबाज सहित कई अन्य साथी मौजूद रहे।


फोटो 

रक्तदान करते धमोरा टीम के युवा—मानवता की मिसाल पेश करते हुए
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close