परिवारिक जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने को लेकर पत्नी ने पति को हंसिया मारकर किया घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

परिवारिक जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने को लेकर पत्नी ने पति को हंसिया मारकर किया घायल

Wednesday, April 22, 2026 | April 22, 2026 Last Updated 2026-04-22T14:40:14Z
    Share
परिवारिक जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने को लेकर पत्नी ने पति को हंसिया मारकर किया घायल
 मुकदमा दर्ज। 

फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के ख्योराज पुत्र रामलाल निवासी सहोलियां -महोलिया थाना फतेहगंज पूर्वी ने थाने में पहुंचकर तहरीर देकर आपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने अपनी पत्नी के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि हमारी पत्नी वीरावती मुझसे दादलाई जमीन को अपने नाम करवाने को लेकर झगड़ा करती रहती है 

आज वह अपने घर पर था तभी मेरी पत्नी वीरावती ने जमीन की रजिस्ट्री को अपने नाम करवाने को लेकर झगड़ा किया और मेरे द्वारा मना करने पर उसने मेरे पेट में हसिया मार दिया जिससे उसकी काफी गंभीर चोट आई है। 

पत्नी ने हमको जान से मारने की धमकी दी है उसको अपनी पत्नी से अपनी जान और माल का खतरा है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close