समाजवादी पार्टी ने बरेली में फिर शुभलेश यादव को बनाया जिला अध्यक्ष

Notification

×

All labels

All Category

All labels

समाजवादी पार्टी ने बरेली में फिर शुभलेश यादव को बनाया जिला अध्यक्ष

Wednesday, April 22, 2026 | April 22, 2026 Last Updated 2026-04-22T14:44:41Z
    Share
समाजवादी पार्टी ने बरेली में फिर शुभलेश यादव को बनाया जिला अध्यक्ष

जनपद बरेली/समाजवादी पार्टी ने बरेली में संगठन को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए एक बार फिर से यादव चेहरे पर अपना भरोसा जताया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व में जिला अध्यक्ष रह चुके शुभलेश यादव को फिर से जनपद बरेली का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। खास बात यह है
 कि शुभलेश यादव की संगठन में पकड़, अनुभव के लिहाज से बहुत ही अहम् माना जा रहा है। शुभलेश यादव की गिनती जनपद बरेली में समाजवादी पार्टी के पुराने और कद्दावर नेताओं में होती है। 

इनके द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम जोर जोर से किया गया था इसी वजह से पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर से शुभलेश यादव पर भरोसा दिखाया है।

राजनीतिक हल्कों में शुभलेश यादव की नियुक्ति को लेकर बहुत ही अहम माना जा रहा है। 2027 के आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा अब ऐसे नेताओं को आगे बढ़ा रही है जिनका जमीनी नेटवर्क बहुत ही मजबूत रहा हो और जो कार्यकर्ताओं के साथ अपना बेहतर तालमेल बैठा सके।


संवाद सूत्रों के अनुसार बरेली में संगठन को और ज्यादा धार देने की जरूरत महसूस की जा रही है ऐसे में शुभलेश यादव की वापसी से कार्यकर्ताओं में बहुत ही ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है जो कार्यकर्ताओं के बीच रहकर काम करते हैं 

और संगठन को सक्रिय बनाएं रखते हैं। नए सिरे से जिम्मेदारी मिलने के उपरांत शुभलेव यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन को एकजुट बनाए रखना और प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करना रहेगी।

 सूत्र के अनुसार शुभलेश यादव के द्वारा जल्द ही नई टीम का गठन कर जिले में सपा की गतिविधियों को तेज किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव के अनुसार पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close