महिला बनी ठगी का शिकार सोने के कुंडल में हनुमान जी दिखाने के बहाने कुंडल लेकर ठग हुए फरार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला बनी ठगी का शिकार सोने के कुंडल में हनुमान जी दिखाने के बहाने कुंडल लेकर ठग हुए फरार।

Monday, April 6, 2026 | April 06, 2026 Last Updated 2026-04-06T11:50:00Z
    Share
महिला बनी ठगी का शिकार सोने के कुंडल में हनुमान जी दिखाने के बहाने कुंडल लेकर ठग हुए फरार।
सहसबान-बता दे महिला कृष्णा देवी मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी किसी काम से बाजार विल्सनगंज आई हुई थी तभी रास्ते में ब्लॉक के सामने उसके लिए तो ठग मिल गए और कहने लगे कि तुमने कभी कोई जात की है, तब महिला ने कहा हां मैंने बालाजी की जात की है। 

तभी दोनों ठग महिला से कहते हुए बोले कि हम तुम्हें बालाजी तुम्हारे सामने दिखाएंगे महिला बिना सोचे समझे दोनों ठगो की बातों में आ गई और कहने लगी की हां दिखाओ तभी दोनों ठग महिला को एकांत में ले गए और कहने लगे कि अपने सोने के कुंडल उतार कर दो हम उसमें तुम्हें बालाजी दिखाते हैं, महिला ने बिना सोचे समझे ठगो की बातों में आ गई 

और उसने अपने सोने की कुंडल दोनों उतार कर दे दिए तभी दोनों लोग बोले कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करो बालाजी तुम्हारे सामने आकर खड़े हो जाएंगे जितनी देर में महिला ने अपनी आंखें बंद की पलक

 झपकते ही दोनों ठग महिला के सोने के कानों की कुंडल लेकर रफू चक्कर हो गए महिला ने तव आंखें खोली तो दोनों लोग वहां से फरार हो चुके थे महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मेरे सोने की कुंडल लेकर दो लोग फरार हो गए महिला की चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ठगो की तलाश में जुट गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close