तीरंदाजी में खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए किसान के बेटे का हुआ चयन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तीरंदाजी में खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए किसान के बेटे का हुआ चयन।

Wednesday, April 1, 2026 | April 01, 2026 Last Updated 2026-04-01T16:19:36Z
    Share
तीरंदाजी में खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए किसान के बेटे का हुआ चयन।
फतेहगंज पूर्वी।
इलाके के गांव निवड़िया निवासी किसान सुनील शर्मा के बेटे गोपेश का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल प्रशिक्षण केंद्र पदमा हजारीबाग के आवासीय वर्ग में तीरंदाजी खेल के लिए किया गया है।जिसके नामंकन की तारीख 13 अप्रैल है।
सुनील शर्मा ने बताया कि उनका बेटा कक्षा आठ में पड़ता है झांसी में अपने चाचा के पास रहकर पड़ता है वही से तीरंदाजी की तैयारी की थी।11 मार्च को झारखंड के इसी प्रशिक्षण केंद्र में दो सीटें रिक्त थीं जिसमें 1073 बच्चों ने ट्रायल दिया था।

चयनित हुए दो बच्चों में निवड़िया के किसान सुनील शर्मा के बेटे गोपेश का भी नाम था जिसका आधिकारिक पत्र मंगलवार को गांव पहुंचने पर परिवार सहित गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई।गाँव वालों ने उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close