न्याय की आस में ग्यारहवे दिन भी पीड़ित महिला धरने पर बैठी है। भाकियू चढ़ूनी ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

न्याय की आस में ग्यारहवे दिन भी पीड़ित महिला धरने पर बैठी है। भाकियू चढ़ूनी ।

Thursday, April 16, 2026 | April 16, 2026 Last Updated 2026-04-17T01:41:36Z
    Share
न्याय की आस में ग्यारहवे दिन भी पीड़ित महिला धरने पर बैठी है। भाकियू चढ़ूनी ।

बिल्सी। आज दिनाँक 16 अप्रैल को ग्यारह मे दिन भी धरना जारी रहा तहसील बिल्सी के ग्राम अगोल परगना के अंतर्गत मजरा नगला खुर्द निवासी सोमवती का आरोप है कि गाटा संख्या 352 पर पिछले कुछ समय से दबंगों ने अवैध रूप से दरवाजा निकाल लिया है कब्जा हटवाने के लिए पीड़ित महिला ने हर तरह का प्रयास किया । 

महिला का कहना है दबंग लोग उसे धमकाते हैं बद्दी बद्दी गालियां देते हैं।भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के तहसील अध्यक्ष रामसिंह धरने का नेतृत्व कर रहे हैं वहीं धरने पर बैठी महिला ने आरोप लगाया है तहसील प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है प्रधान लेखपाल सचिव दबंग व्यक्ति को बचाने में लगे हुए हैं और न्याय ना हो पाने का भी आरोप है।

 यादवेंद्र सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा अवैध कब्ज़े को जल्द से जल्द हटवाया जाए और पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाए और उसकी घूर की जगह वापस की जाए।

 महिला सोमवती 6 अप्रैल से तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना चल रहेगा है ।अवसर पर जिला महासचिव बीयीशु दास, यार्वेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रामसिंह तहसील अध्यक्ष,सोमवती, इरशाद खान, रहिस अहमद, नूरुद्दीन, शराफत खा, अनवार शहा, कल्लू, मीना आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close