मोटरसाइकिल से मारी टक्कर,पंचायत के दौरान धारदार हथियारों से किया हमला*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोटरसाइकिल से मारी टक्कर,पंचायत के दौरान धारदार हथियारों से किया हमला*

Sunday, April 12, 2026 | April 12, 2026 Last Updated 2026-04-12T14:26:18Z
    Share
*मोटरसाइकिल से मारी टक्कर,पंचायत के दौरान धारदार हथियारों से किया हमला*

जनपद बरेली/फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिनेश कुमार पुत्र ननकू लाल ने थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 8 अप्रैल 2026 को मेरे दोनों बेटे ग्राम हरेली अलीपुर से दूध दुबाकर अपने घर की तरफ वापस आ रहे थे 

कि फतेहगंज पूर्वी हनुमान मूर्ति से पहले सायं 8:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेकर नीचे उतर कर खड़े हो गए तभी पीछे से मोटरसाइकिल संख्या यूपी 25 एफ 2206 जो कि बहुत तेजी से रोड पर आ रही थी ने नीचे खड़े हुए हमारे दोनों बेटों की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। 

उक्त मोटरसाइकिल आकाश बाबू पुत्र धनपाल निवासी ग्राम इस्माइलपुर नवादा थाना कटरा जिला शाहजहांपुर चला रहे थे। मोटरसाइकिल में चक्कर लगने से हमारे बड़े बेटे राजन एवं छोटे बच्चे नरेश के काफी गंभीर चोटे आई जब बच्चों ने इस बात को उनसे कहा कि आपने हमारी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी है तो इसी बात पर उत्तेजित हो गया 

और इसके बाद आकाश बाबू ने हरेली गांव में अपने जीजा को फोन करके दो-तीन लोगों को वहां पर बुला लिया उसके जीजा बा उसके साथ आए हुए अन्य दो व्यक्तियों ने आते ही हमारे बच्चों के साथ कई कॉलेज करना शुरू कर दी और दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए 


वहां से चले गए । उसके बाद बच्चों ने घर पर आकर मोटरसाइकिल में टक्कर लगने की बात हमको बताई तो बुजुर्ग होने के नाते मैं सुबह हरेली गांव गया और गांव वालों को उक्त लोगों के बारे में बताया तो कुछ गांव वालों ने कहा कि आप शाम को आ जाना हम आपस में फैसला करवा देंगे।


 जब हम दिनांक 9 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे हरेली गांव गए तो वहां गांव में आकाश बाबू नितिन पुत्र धनपाल निवासी इस्माइलपुर नवादा थाना कटरा जिला शाहजहांपुर एवं सत्यवीर पुत्र बाबूराम रामू पुत्र सत्यवीर निवासी हरेली अलीपुर थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली इन सभी लोगों ने मेरे वहां पहुंचते ही मेरे ऊपर लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया 


उक्त हमले से मेरे सर में गंभीर चोट आई एवं तेरा हाथ भी फैक्चर हो गया मेरे चिकने खिलाने की आवाज सुनकर गांव के लोग सट्टा हो गए और उन लोगों ने आकर मुझे बचाया उसके बाद जैसे तैसे मैं अपनी जान बचाकर घायल अवस्था में बचकर वहां से फतेहगंज पूर्वी आया और उसके बाद उपचार हेतु अस्पताल चला गया उपचार करने के बाद आज मैं थाने आया हूं।

थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी ने बताया कि मोटरसाइकिल में टक्कर लगने के बाद मारपीट करने की तहरीर प्राप्त हुई है रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close