पूर्णमासी के पर्व पर नगरिया कला घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब ।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी ।
नगरिया कला घाट पर आज पूर्णमासी के पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब बताया जा रहा है कि हर पूर्णमासी पर यहां नगरिया कला घाट पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु लोग आकर गंगा में स्नान करके गंगा माता को प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीर्वाद ग्रहण करते हैं श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां की गंगा जी बहुत थी सच्ची है
से जो मनोकामना मांगते हैं वह पूर्ण होते हैं ऐसा श्रद्धालुओं का मानना है बसावनपुर के गांव के रहने वाले जयवीर सिंह का कहना है कि हम आज 10 वर्षों से इसी नगरिया कला घाट पर गंगा मां के पास में आते हैं हमारे सभी काम गंगा मां ने पूर्ण किए हैं और शरीर भी हमारा स्वस्थ है
हमें किसी प्रकार की अब कोई दिक्कत नहीं है 10 वर्ष पूर्व हमारी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब थी एक-एक रोटी को परेशान थे गंगा मां के शरण में जब से आए हैं तब से हमारे भाग्य खुल गए सारे समस्याओं का समाधान हो गया
जय गंगा मैया 10 वर्षों से हम हर पूर्णमासी पर यहां पर आते हैं चाहे सैलाब आए चाहे आंधी आए पानी आए तूफान आए कुछ भी हो लेकिन हम पूर्णमासी पर आते हैं और गंगा मां ने हमारी सारी मनोकामना पूर्ण करती हैं नगरिया कला घाट पर दुकानदार भी बहुत दूर-दूर से आते हैं शाहजहांपुर, तिलहर ,कटरा, फतेहगंज पूर्वी, टिसुआ, फरीदपुर,
नकटिया ,बरेली से तक लोग यहां पर अपनी दुकान लगाते हैं नगरिया कला गांव के रहने वाले सुरेश पंडित जी ने बताया कि यहां पर हर पूर्णमासी पर भीड़ बढ़ती ही जा रही है आज से 15 वर्ष पहले इतनी भीड़ नहीं लगती थी जितनी अब हर पूर्णिमासी पर यहां पर भीड़ लगती हैं
सुरेश पंडित जी का कहना है की नगरिया कला घाट से आज तक कोई भी भक्त खाली नहीं गया है जो गंगा मैया से मांगा वह उसको मिला है थाना फतेहगंज पूर्वी का पुलिस बल भी हर पूर्णमासी पर तैनात रहता है यहां पर जावेद अली नगरिया कला गांव के रहने वाले हैं उन्होंने बताया
आज हम 20 वर्षों से इस घाट पर आते हैं और डूबते हुए को बचाते हैं कम से कम 50-60 लोगों को डूबते हुए को बचा चुके हैं लेकिन अभी तक सरकार ने हमारे बारे में कुछ नहीं सोचा मेरा सरकार से प्रार्थना है कि हम लोगों को भी लाभ देने की कृपा करें