सहसवान: आदर्श जूनियर हाईस्कूल के छात्र रहे रजनीश कुमार के उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन पीसीएस परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय में पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान: आदर्श जूनियर हाईस्कूल के छात्र रहे रजनीश कुमार के उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन पीसीएस परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय में पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

Thursday, April 2, 2026 | April 02, 2026 Last Updated 2026-04-02T12:28:29Z
    Share
फोटो 
सहसवान: आदर्श जूनियर हाईस्कूल के छात्र रहे रजनीश कुमार के उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन पीसीएस परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय में पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
       रजनीश कुमार ने पीसीएस परीक्षा में 41वीं रैंक प्राप्त कर खंड विकास अधिकारी पद पर चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इसी अवसर पर विद्यालय के परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नव चयनित खंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक शरद अत्री, विद्यालय के संस्थापक प्रेम स्वरूप गुप्ता, 

सविता मालपानि सदस्य न्यायपीठ बाल कल्याण समिति बदायूं इंद्रपाल, मोहर पाल ने विचार व्यक्त किए। इसमें छात्र अभय कुमार ने प्रथम, अनेश ने द्वितीय एवं छात्रा निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य हेम सिंह, 

इंद्रजीत सिंह, उपमा महेश्वरी, निमिष, अर्पित आदि मौजूद रहे। अंत में विद्यालय संस्थापक प्रेम स्वरूप ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close