कोल्हाई गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा अभद्रता और मारपीट करने का आरोप।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोल्हाई गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा अभद्रता और मारपीट करने का आरोप।

Thursday, April 2, 2026 | April 02, 2026 Last Updated 2026-04-02T12:31:07Z
    Share
कोल्हाई गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा अभद्रता और मारपीट करने का आरोप।
पीड़ित गैस कनेक्शन में आधार अपडेट कराने आया था।
मुजरिया=गैस एजेंसी पर आधार अपडेट कराने आए उपभोक्ता ने एजेंसी कर्मचारियों पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

     सहसवान के गांव जरीफपुर गढ़िया निवासी ब्रजभान पुत्र महेंद्र ने बताया कि वह गुरुवार को कोल्हाई स्थित पाल इंडेन गैस एजेंसी पर अपनी मां को लेकर मां के नाम कनेक्शन में आधार अपडेट कराने गया था।

     कनेक्शन में एजेंसी वालों ने किसी और का आधार लगा दिया था, आधार अपडेट करने को सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप लगाया गया।जिस पर एजेंसी कर्मचारियों ने आधार अपडेट न करते हुए गालियां देकर भगाने का प्रयास किया

 जिस पर विरोध करने पर ब्रजभान की एजेंसी कर्मियों ने पिटाई कर दी और गालियां देकर धक्का मारकर निकाल दिया।
   पीड़ित की मां ने नाराजगी जाहिर करते हुए वीडियो बनानी चाही तो मोबाइल पकड़कर फेंक दिया।
   पीड़ित ने मुजरिया थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close