बगरैन:- कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती ज्ञान मंदिर में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान कक्षा एक से कक्षा आठ तक के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ट्रॉफी , मेडल और
प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार एवं प्रधानाचार्य रोहित कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नामों की घोषणा होते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं, आज के सम्मानित मेधावी छात्र कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, उन्होंने छात्रों को निरंतर कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य रोहित कुमार सिंह ने
सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा, हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।इन पुरस्कारों का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करना है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए और उन्होंने आगामी सत्र में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आचार्य सौरभ,शालू मेडम, वन्दना, आरती, नेष, सविता, यामिनी,निकेता, प्रिया आदि सभी अभिभावकगण एवं अध्यापक उपस्थित रहे।