शिक्षा मेरा हक जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट का वितरण”

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिक्षा मेरा हक जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट का वितरण”

Tuesday, April 28, 2026 | April 28, 2026 Last Updated 2026-04-28T14:59:40Z
    Share
“शिक्षा मेरा हक जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट का वितरण”
आज सहसवान खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम के निर्देशन में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा मेरा हक जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से एक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को आवश्यक शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर बल्लू, उ०प्र० विद्यालय मुरसान, संविलयन्न विद्यालय कोल्हाई,प्राथमिक विद्यालय मुरसान आदि के छात्र/छात्राओं को कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर तथा कलर्स सहित पूरी स्टेशनरी किट प्रदान की गई।इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य क्रमशः राजन यादव, परवेज़ खान, जमील अहमद आदि उपस्थित रहें।विद्यालय प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ट्रस्ट के संस्थापक आदिल खान ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें पढ़ाई में आने वाली बुनियादी समस्याओं से राहत दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने इस सहयोग के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प लिया जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी विमल राठौर,फ़राज़,सदफ आदि उपस्थित रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close