मिशन शक्ति टीम ने तीन घर से गुम बच्चों को माँ के सुपुर्द किया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिशन शक्ति टीम ने तीन घर से गुम बच्चों को माँ के सुपुर्द किया।

Saturday, April 11, 2026 | April 11, 2026 Last Updated 2026-04-11T13:44:58Z
    Share
मिशन शक्ति टीम ने तीन घर से गुम बच्चों को माँ के सुपुर्द किया।
 सहसबान पी आरवी 112 को सूचना मिली खंदक ग्राम पर तीन अज्ञात बच्चे मिले है जिनकी उम्र तीन से पांच वर्ष के लगभग है। सूचना पर पीआरवी 8805 मौके पर पहुंच गई बच्चो को सहसबान कोतवाली पर लाया गया। तीनो बच्चो से उनके नाम पता पूछा गया तीनो बच्चो ने अपने अपने नाम हर्ष, परमजीत, प्रशांत तथा अपने पिता का नाम वीरेन्द्र बताया, अपने पते के बार में नही बता सके।

 थाना सहसवान मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवानी सिंह द्वारा तत्काल उक्त बच्चो के माता पिता के बारे में पता लगाने हेतु तीनो बच्चो के फोटो सोशल मीडिया व वाहट्सअप ग्रुपो में प्रेषित किया गया । मिशन शक्ति टीम प्रभारी शिवानी सिंह मय उनकी टीम द्वारा उक्त तीनो बच्चो के माता पिता के बारे में जानकारी करने पर उक्त तीनो बच्चो की माँ नेमवती पत्नी वीरेन्द्र निवासी मौहल्ला मोहउद्दीनपुर के रूप में हुई।

 नेमवती उपरोक्त द्वारा थाना आकर उक्त तीनो बच्चो को पहचान करते हुए बताया कि मेरे पति हरियाणा में मजदूरी करते है, और आज में अपने बच्चो को घर पर छोडकर अपने खेतो पर काम करने के लिये चली गयी थी, 

तभी उक्त मेरे तीन बच्चो घर से निकल गये थे मैं। उक्त तीनो बच्चे अपनी माँ के देखकर खुश हो गए वही मिशन शक्ति तीन द्वारा तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close