पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली अभियुक्ता को बहेड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद बरेली/थाना बहेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बकौली में गत फरवरी 2026 में राजकुमार नामक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। राजकुमार की पत्नी छाया के गांव के ही एवं विद्याराम पुत्र केसरी लाल से नाजायज प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी जब उसके पति राजकुमार को प्राप्त हुई
तो राजकुमार ब उसके घर वालों ने उसको बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात को लेकर राजकुमार और उसकी पत्नी छाया के बीच मतभेद पैदा हो गए जिससे आए दिन घर में क्लेश रहने लगा। छाया
और राजकुमार के बीच मारपीट भी होने लगी इसी तनाव के चलते राजकुमार ने 27 फरवरी को गले में फंदा लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली थी। राजकुमार के पिता मुन्नालाल
पुत्र ख्याली राम ने 14 मार्च को थाने में राजकुमार की पत्नी छाया और उसके प्रेमी विद्या राम के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली पत्नी छाया को पुलिस जब से आज तक लगातार तलाश कर रही थी की 9 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पहले पुलिस ने छाया को उसके डेढ़ वर्षीय बच्चों के साथ अहमदपुर गौटिया से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका प्रेमी फरार हो गया। उसके बाद थाने लाकर उसकी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया यहां से उसको जेल भेज दिया गया।