कौआ नगला–गढ़िया गंगवार मार्ग पर दो साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कौआ नगला–गढ़िया गंगवार मार्ग पर दो साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान

Wednesday, October 7, 2026 | October 07, 2026 Last Updated 2026-10-07T11:35:50Z
    Share
कौआ नगला–गढ़िया गंगवार मार्ग पर दो साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान
संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 
कादरचौक, बदायूं। विकासखंड कादरचौक क्षेत्र के ग्राम कौआ नगला से गढ़िया गंगवार को जोड़ने वाले मार्ग पर पिछले करीब दो वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी भरा रहने और नालियों में मिट्टी जमा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।ग्रामीणों के अनुसार, उक्त मार्ग लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आता है। सड़क पर लंबे समय से जलभराव होने के कारण राहगीरों और क्षेत्रवासियों को आने-जाने में दिक्कत होती है। मार्ग की स्थिति खराब होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों में मिट्टी भरी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे समस्या लगातार बनी हुई है।ग्रामीणों के मुताबिक, संबंधित अधिकारी मार्ग की स्थिति का फोटो और वीडियो बनाकर भी ले गए थे, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नालियों की सफाई कराने और मार्ग से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।इस दौरान राजाराम, सुखराम, छत्रपाल, पन्नालाल, धर्मपाल, रामदयाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की है।
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं से
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close