गांधी-शास्त्री जयंती पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गांधी-शास्त्री जयंती पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प।

Friday, October 2, 2026 | October 02, 2026 Last Updated 2026-10-02T11:02:29Z
    Share
● गांधी-शास्त्री जयंती पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प। 
संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
● शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संयुक्त आयोजन, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली। 

      बदायूँ। विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन्स, बदायूँ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
     कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा (एडवोकेट) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अपर जिला जज, पॉक्सो कोर्ट, बदायूँ नीरज कुमार गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं भारत माता के जयघोष से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के वातावरण से गूंज उठा।
      इसके पश्चात विद्यार्थियों ने पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर संतोष सिंह तिराहा होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा, सतर्कता एवं जागरूकता का संदेश दिया गया।
      कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन विद्यालय के विशाल सभागार में मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। अपर जिला जज श्री नीरज कुमार गर्ग, विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदायूँ के जिला प्रचारक भारत लाल जी, व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा, सह-व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, सम्मानित सदस्य भास्कर शर्मा, राधा रमण गुप्ता, प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा, प्रधानाचार्य सुशील कुमार आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। वहीं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 
       विद्यालय के प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराकर एवं पटका ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। आचार्या सुभाषिनी सक्सेना के निर्देशन में छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी। नाटिका के माध्यम से अभिभावकों से बच्चों के साथ अच्छे-बुरे व्यवहार को लेकर सहज एवं निरंतर संवाद बनाए रखने का संदेश दिया गया।
         कार्यक्रम के अध्यक्ष अपर जिला जज श्री नीरज कुमार गर्ग ने महात्मा गांधी को सत्य एवं अहिंसा का पुजारी बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण एवं राष्ट्रनिष्ठ जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्धकाल में उनके आह्वान पर देशवासियों ने एक दिन का उपवास रखकर राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और त्याग की भावना का परिचय दिया था।
      मुख्य वक्ता आचार्य कौशल किशोर पाठक ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के गुणों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का आह्वान किया। विद्यालय के व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा (एडवोकेट) ने कहा कि राष्ट्रसेवा को जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य मानना चाहिए। उन्होंने गांधी जी के स्वावलंबी जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे अपने कार्य स्वयं करते थे और उन्हें पूरी निष्ठा से करते थे।
       कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य कृष्ण हरि शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी लालाराम वर्मा, लक्ष्मीकांत पाठक, आचार्य विनय चौहान, महेश चन्द्र, मुकेश कुमार, नरेशपाल सिंह, उपेन्द्र सिंह, रेखा सक्सेना, पूजा शर्मा सहित समस्त आचार्य-आचार्या एवं विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close