मेरी पत्नी बीमार है, तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता हूं, प्रबंधक ने स्कूल शिक्षिका से कहा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मेरी पत्नी बीमार है, तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता हूं, प्रबंधक ने स्कूल शिक्षिका से कहा

Saturday, October 3, 2026 | October 03, 2026 Last Updated 2026-10-03T15:19:36Z
    Share
संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड 

मेरी पत्नी बीमार है, तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता हूं, प्रबंधक ने स्कूल शिक्षिका से कहा 

कुशीनगर में महिला टीचर से छेड़छाड़ का आरोप… विरोध किया तो स्कूल प्रबंधक ने दी जान से मारने की धमकी!

कुशीनगर से सामने आया एक मामला शिक्षा के मंदिर में महिला शिक्षिका की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि एक स्कूल प्रबंधक ने महिला टीचर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। जब शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित रूप से उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

इस घटना से जुड़ा 5 मिनट 47 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में प्रबंधक महिला टीचर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकतें और अश्लील बातें करता नजर आ रहा है।

वीडियो में शिक्षिका प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहती सुनाई दे रही है—
“दूर रहिए… टच मत करिएगा। आपको हम मार देंगे।”

महिला शिक्षिका ने यह भी कहा कि अगर किसी की बेटी के साथ ऐसा किया जाए तो उसे कैसा लगेगा।

बताया जा रहा है कि मामला 1 अक्टूबर यानी गुरुवार का है। आरोप के मुताबिक, छुट्टी होने के बाद प्रबंधक ने शिक्षिका को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) बनाने के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया था। इसके बाद कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की गई।

पीड़िता ने रात में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शाम करीब पांच बजे कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पूरे मामले में सामने आए वीडियो और महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।

 स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका के साथ ऐसा व्यवहार… सवाल सिर्फ एक महिला की सुरक्षा का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का भी है जहां बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने वालों के बीच ही ऐसी शिकायत सामने आ रही
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close