निजी अस्पताल में महिला की मौत
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट जरीफनगर सहसवान
बदायूँ के सहसवान में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा , मृतका की पहचान सहसवान क्षेत्र के आनंदीपुर गांव निवासी महिला के रूप में बताई जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और मामले की जानकारी जुटाई। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।