गांव बस्ती चलो अभियान’ के तहत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने किया व्यापक जनसंपर्क घर-घर पहुंचकर योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद
सहसबान-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे गांव बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने रविवार को सहसवान ग्रामीण के बूथ संख्या 428 गांव डकारा पुख्ता पर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों एवं योजनाओं के जमीनी प्रभाव की जानकारी ली।
शक्ति केन्द्र सहयोजक प्रदीप कुमार ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें।
उन्होंने ने बताया कि यह अभियान अप्रैल तक चलने वाले ‘गांव बस्ती अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में चयनित गांवों व बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा समाज
के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क शामिल है। प्रत्येक ग्राम में 25 से 30 लोगों को सम्मानित करने का लक्ष्य है। इस अबसर पर प्रदीप कुमार, अनुराग दीक्षित, अशोक, बदर,भाजपा कार्यकर्ता सहित नगर के समस्त लोग उपस्थित रहे।