पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्पा सेंटरों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्पा सेंटरों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Friday, April 3, 2026 | April 03, 2026 Last Updated 2026-04-03T13:32:43Z
    Share
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्पा सेंटरों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
रामपुर । शुक्रवार दिनांक 03 2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट रामपुर, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, मिशन शक्ति टीम थाना सिविल लाइन, नगर पालिका परिषद, रामपुर एवं फायर सर्विस,रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा जनपद रामपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत संचालित स्पा सेंटरों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान संबंधित स्पा सेंटरों के अभिलेखों का निरीक्षण /परीक्षण किया गया, जिसमें अधिकांश स्पा सेंटरों पर नगर पालिका एवं फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तथा अन्य आवश्यक अनुज्ञप्तियाँ उपलब्ध नहीं पाई गईं।

उक्त अनियमितताओं के दृष्टिगत नियमों का उल्लंघन करने वाले निम्न स्पा सेंटरों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी।

अभियान में स्पा सेंटर
1 रोज थेरपी स्पा सेंटर, गन्ना सोसाइटी शौकत अली रोड रामपुर 
2 गोल्ड क्लासिक स्पा एंड सालों स्पा सेंटर, आवास विकास रामपुर

3 गोल्डन हैंड स्पा सेंटर, फ्रेंड्स कॉलोनी रामपुर 
4गोल्डन हैंड स्पा सेंटर द्वितीय, शौकत अली रोड रामपुर
5 मैंगो स्पा सेंटर, शौकत अली रोड रामपुर
6 प्रियंका लीफ स्पा पार्लर सेंटर, एलआईसी रोड रामपुर आदि स्पा सेंटर रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close