नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना से कांग्रेस जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित ने पुष्प गुच्छ भेंट कर की शिष्टाचार मुलाकात
रामपुर। मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित ने नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर रामपुर पुलिस अधीक्षक का कार्य भार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि हम सभी जनपद वासी आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास करते हैं कि आपके नेतृत्व में जनपद रामपुर में कानून व्यवस्था और भी सुदृण होगी।
उन्होंने कहा कि रामपुर को अपराध मुक्त जनपद और आम नागरिक को न्याय दिलाने को आपके द्वारा लिए गए संकल्प में हम सभी का सहयोग आपके साथ है उन्होंने पुलिस अधीक्षक को रामपुर में पूर्ण कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं दी।