शराबी को गाली देने से मना करने पर मारपीट पति पत्नी पर मुकदमा दर्ज।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के तराखास गौटिया निवासी प्रदीप कुमार ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया है। शाम के लगभग आठ बजे मेरे गांव का ही रहने वाला सत्यपाल पुत्र गांधीराम शराब के नशे में मेरे दरवाजे पर आकर गंदी गंदी गालियां दे रहा था। हमने उसको गाली देने से मना किया तो सत्यपाल ने मेरे साथ लात घुसो डंडे से
मारपीट करना शुरू कर दी मेरे चिल्लाने पर और शोर सुनकर मेरा छोटा भाई विश्व प्रताप सिंह मुझे बचाने आया तभी सत्यपाल और उसकी पत्नी निर्मला देवी अपने घर से डंडा लेकर आईं और मारपीट करने लगी मेरे परिवार के और
आसपास के गांव के लोग बीच बचाव करने आए तभी सत्यपाल और उसकी पत्नी निर्मला जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए मुझे और मेरे भाई को चोटें आई हैं। और कपड़े भी फटे हुए हैं।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।