विवाहिता को घर से निकलने पर पंचायत के दौरान मारपीट मुकदमा दर्ज।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फ़तेहगंज पूर्वी।
नगर की सराना ने थाने पहुंचकर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया है मेरी शादी कई वर्ष पहले यूनुस पुत्र जाहिर निवासी खेड़ा बजेड़ा के साथ हुई थी। मेरे पति यूनुस मेरे साथ कई
बार मारपीट कर चुके हैं। और मुझे कुछ दिन पहले पति बा अन्य ससुरालयों ने घर से भगा दिया तबसे मैं अपने मायके में तीन बच्चों को छोड़कर रह रही थी। आज मेरा जहीर अहमद मेंबर की दुकान पर मेरे पति यूनुस से विवाद को लेकर पंचायत हो रही थी तभी नहींम, फहीम
, पुत्र चमन पुत्र इवरार यूनुस पुत्र जाहिर निवासी खेड़ा बजेड़ा ने बुरा भला कहते हुए गंदी गंदी गालियां देने लगे जब मैं गाली देने से मना किया तो वह लोग लात घुसो बा डंडों से मारपीट करने लगे मेरे शरीर में गुम चोटें आई हैं। और जान से मारने की धमकी दी है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।