किसानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प, अब अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प, अब अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त*

Friday, April 3, 2026 | April 03, 2026 Last Updated 2026-04-03T13:28:52Z
    Share
किसानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प, अब अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त
रामपुर। शुक्रवार को भारतीय किसान संघ कार्यालय रामपुर में संघ की ओर से आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में किसानों के हक और अधिकारों को लेकर एक सशक्त और निर्णायक संदेश दिया गया। अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह डागर ने अपने ओजस्वी संबोधन में स्पष्ट कर दिया कि अब किसानों की समस्याओं के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी।


उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो किसान भाई संगठित होकर भारतीय किसान संघ के लेटर पैड पर अपनी शिकायत को विधिवत लिखित रूप में दर्ज करें। 

यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक मजबूत कदम होगा जिससे किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
डागर ने आगे कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो संबंधित शिकायत को केंद्रीय कार्यालय, दिल्ली भेजा जाए, ताकि संगठन पूरे मामले को मजबूती से उठाकर किसानों को न्याय दिला सके।

 उन्होंने आश्वस्त किया कि भारतीय किसान संघ हर किसान के साथ मजबूती से खड़ा है और हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगा।
यह संदेश केवल सलाह नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा का दृढ़ संकल्प है। अब अन्याय के खिलाफ आवाज और भी बुलंद होगी 

और संगठन हर किसान की लड़ाई में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश) शिवकांत दीक्षित, प्रांत संगठन मंत्री सुनील, प्रांत मंत्री जितेंद्र, विभाग संगठन मंत्री रमेश, जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा, जिला मंत्री राजीव, रामवीर, मथुरा प्रसाद, जितेंद्र गंगवार, मिंटू तिवारी,

 दिलजोत बाजवा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में एक स्वर में यह संदेश दिया गया कि संगठन की एकता और शक्ति ही किसान की सबसे बड़ी ताकत है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close