डीईओ ने किया ईवीएम व वीवीपीएटी गोदाम का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीईओ ने किया ईवीएम व वीवीपीएटी गोदाम का निरीक्षण

Monday, April 27, 2026 | April 27, 2026 Last Updated 2026-04-27T13:08:33Z
    Share
डीईओ ने किया ईवीएम व वीवीपीएटी गोदाम का निरीक्षण

बदायूं 27 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों , मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। वेयरहाउस मे 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए तथा सीसीटीवी कैमरा के संचालन की स्थिति को देखा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने की गई व्यवस्थाओं पर अपना संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
--------
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close