गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान करने को लेकर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को लिखा ज्ञापन तहसीलदार मिलक को सौंपा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान करने को लेकर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को लिखा ज्ञापन तहसीलदार मिलक को सौंपा

Monday, April 27, 2026 | April 27, 2026 Last Updated 2026-04-28T01:58:15Z
    Share
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान करने को लेकर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को लिखा ज्ञापन तहसीलदार मिलक को सौंपा

मिलक। गौरव और आस्था के प्रतीक गौ माता के सम्मान में चल रहे “गौर सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को हिंदू रक्षा दल, गौ रक्षा दल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम तहसीलदार, 

मिलक को सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि गौ माता को “राष्ट्रीय माता” का दर्जा प्रदान किया जाए, जिससे भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। साथ ही, देश एवं विदेश में संचालित सभी अवैध व वैध बूचड़खानों को पूर्णतः बंद करने की मांग भी उठाई गई। 

संगठनों ने यह भी मांग रखी कि गौवंश की हत्या करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोरतम दंड का प्रावधान किया जाए, जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता स्थानीय गुरुद्वारे से एकत्रित होकर अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रैली के रूप में तहसील परिसर पहुंचे। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने गौ संरक्षण के समर्थन में जोरदार नारे भी लगाए।

कार्यक्रम में गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष अक्षय पंडित, हिंदू रक्षा दल से अंकित कुमार जोशी, अतुल सनी, सूरज पटेल, अवधेश गंगवार, आयुष गोस्वामी, नरेश मौर्य, भूमि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह अभियान केवल एक मांग नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार से आग्रह किया 

कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाए। साथ ही, चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close