रामपुर। रामपुर वैश्य समाज महिला संगठन यूथ क्लब के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष और बैसाखी के पावन पर्व पर एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय 'मंथन होटल' में आयोजित इस कार्यक्रम का नाम 'कुड़ी पंजाबन' रखा गया, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान वैश्य समाज की महिलाओं और युवा क्लब की सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने बैसाखी और हिंदू नववर्ष के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। बताया गया कि यह दिन न केवल नई फसल की कटाई की खुशी का प्रतीक है, बल्कि इसी दिन सिखों के 10वें गुरु, श्री गोविंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब की पावन धरती पर 'खालसा पंथ' की स्थापना कर समाज से ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाया था।
वैश्य समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज की बहनों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं। कार्यक्रम में वैश्य समाज की जिला संयोजिका सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।